Chapter 3 12 Nov 2022 प्रश्न 1. मानव भूगोल के मूल सिद्धान्तों का वर्णन कीजिये । . उत्तर- मानव भूगोल के मूल सिद्धान्त (Fundamental Principles of Human Geography) मानव भूगोल में प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक तत्वों के अध्ययन पर प्रमुख बल दिया जाता है। ये प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक तथ्य गतिशील एवं आपस में एक-दूसरे से सम्बन्धित होते हैं। मानव भूगोल के अध्ययन का केन्द्र बिन्दु सक्रिय भौगोलिक कारक मानव है। मानव विभिन्न प्राकृतिक कारकों से प्रभावित होता है तथा सांस्कृतिक क्रियाओं द्वारा प्राकृतिक तत्वों को प्रभावित करता है एवं वातावरण के कारकों के साथ समायोजन करता है। इस प्रकार विभिन्न तत्वों के आपसी सम्बन्ध एवं समायोजन के अध्ययन हेतु मानव भूगोल के निम्नलिखित तीन मुख्य सिद्धान्त हैं I. क्रियाशीलता का सिद्धान्त (Principle of Activity) - मनुष्य के चारों तरफ विद्यमान भौतिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के सभी तथ्य परिवर्तनशील है। प्रत्येक कारक में प्रतिक्षण कुछ न कुछ अन्तर या परिवर्तन होता रहता है। स्वयं पृथ्वी एवं उस पर विद्यमान सभी तत्व ...